मुजफ्फरपुर की महिलाओं को सुरक्षित और संरक्षित करने के लिए समाजसेवी सावन पांडेय द्वारा आरडीएस कॉलेज सभागार में ‘नारी तू नारायणी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जहां महिलाओं को स्वरोजगार और कुटीर उद्योग से जुड़कर किस प्रकार सशक्त बना जा सकता है इसकी जानकारी दी गई। इस दौरान समाजसेवी सावन पांडेय ने महिलाओं को सेल्फ समूह बनाकर इसमें जुड़ने की बात कही। साथ ही उन्होंने बताया कि है इसके लिए कोई भी रजिस्ट्रेशन शुल्क नहीं रखा गया है।

इससे जुड़कर महिलाएं अपने घर बैठे ही कार्य कर पैसे कमा सकती हैं। आगे सावन पांडेय ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को संरक्षित और सुरक्षित करना है। इस योजना में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं तक बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है। इस योजना का मुख्या उद्देश्य ही महिलाओं को सशक्त बनाना है।




