नालंदा में दुर्गा पूजा का मेला देखकर घर लौट रहे 4 की हादसे में मौ’त

नालंदा: बिहार के नालंदा में सड़क हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 2 युवक गंभीर रूप से घायल हैं.

दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेर कर दिया गया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि एक बाइक पर सवार होकर चार दोस्त मेला देखने गए थे.

लौटने के दौरान सामने से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई. घटना सरमेरा थाना क्षेत्र के बिहटा सरमेरा एसएच 78 पर बढ़िया गांव के पास की है.

हादसे में 4 की मौत, दो गंभीर: मृतकों की पहचान गया जिले के नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के धर्मुचक गांव निवासी जागेश्वर केवट के 22 वर्षीय पुत्र बोस कुमार,

नालंदा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र मोहद्दीपुर नगर निवासी संजय केवट के 24 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार,

शेखपुरा जिले के कमिश्नरी बाजार के रहने वाले राज कुमार पासवान के 35 वर्षीय पुत्र शशिरंजन कुमार और शेखपुरा जिले के ही पुलपर बाजार निवासी दिलीप कुमार के 23 वर्षीय पुत्र राजन कुमार के रूप में हुई है.

इस हादसे में दोनों घायल सूरज कुमार और राजहंस कुमार सरमेरा के महद्दीपुर के रहने वाले हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.