कोई भी सुरक्षित नहीं है’, बाबा सिद्दीकी की हत्या पर तेजस्वी ने महाराष्ट्र सरकार को घेरा

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुंबई में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या पर दुख जताया है. पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने महाराष्ट्र की एनडीए सरकार पर निशाना साधा है.

आरजेडी नेता ने कहा कि बांद्रा जैसी जगह पर हत्या हो जाना, गंभीर सवाल खड़े करते हैं. राज्य सरकार और मुंबई पुलिस पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है.

महाराष्ट्र की सरकार नाकाम: महाराष्ट्र की कानून-व्यवस्था को फेल बताते हुए पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि पूर्व मंत्री की बेरहमी से हत्या बताती है कि महाराष्ट्र सरकार किस तरह का प्रशासन चला रही है.

हमलोग उनकी हत्या से काफी दुखी हैं. उनके साथ हमारा संबंध बहुत पुराना रहा है.

बाबा सिद्दीकी से पारिवारिक संबंध: तेजस्वी ने कहा कि बाबा सिद्दीकी मेरे जिले गोपालगंज के रहनेवाले थे. जब मैं मुंबई जाता था तो उनसे मुलाकात होती थी.

वह काफी सुलझे लोग थे. उनके पुत्र से भी हमारी कई बार मुलाकात हुई है. पता नही क्यों और किस मकसद से अपराधियों ने उनको निशाना बनाया है.

ये तो जांच के बाद ही पता चलेगा लेकिन फिलहल हम इतना ही कह सकते हैं कि महाराष्ट्र में प्रशासन ऐसी घटनाओं को रोकने में फेल है. महाराष्ट्र की सरकार को ऐसी घटनाओं पर जवाब देना होगा.

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.