JDU ही नहीं अब BJP ने भी छोड़ा साथ, क्या बिहार में अलग-थलग पड़ गए गिरिराज सिंह?

पटना. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की हिन्दू स्वाभिमान यात्रा पर तेजस्वी यादव समेत विपक्ष के नेता लगातार हमलावर हैं. वहीं इसी बीच गिरिराज सिंह की यात्रा पर अब उनके गठबंधन के नेताओं ने भी निशाना साधना शुरू कर दिया है.

एनडीए गठबंधन की महत्वपूर्ण सहयोगी जेडीयू ने गिरिराज सिंह की यात्रा को लेकर सवाल खड़े किए हैं. जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने बड़ा बयान देते हुए कहा किबिहार में हिंदू हो या मुसलमान कोई असुरक्षित नहीं है. गिरिराज सिंह की यात्रा का कोई औचित्य नहीं है.

उन्होंने कहा कि जब केंद्र और राज्य में एनडीए सरकार इतना अच्छा काम कर रही है. हर व्यक्ति जब सुरक्षित है तो ऐसी यात्रा का कोई औचित्य नहीं है. ऐसी यात्रा गैर जरूरी है इस यात्रा की कोई आवश्यकता नहीं है. वहीं JDU के अलावा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने भी गिरिराज सिंह की यात्रा से किनारा किया है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के यात्रा पर बड़ा बयान दिया.

दिलीप जायसवाल ने बताया निजी यात्रा

दिलीप जायसवाल ने कहा कि उनकी यात्रा भाजपा और पार्टी की नहीं है. इस पर मैं कोई कमेंट नहीं करूंगा. उन्होंने कहा कि गिरिराज सिंह की यात्रा से नीतीश कुमार के सेक्युलर इमेज को कोई खतरा नहीं है.

नीतीश की सेक्युलर इमेज के साथ दिलीप जायसवाल साथ खड़े हैं बिल्कुल यहां किसी को घबराने की जरूरत नहीं है. वहीं इस मामले पर गिरिराज सिंह ने कहा कि ऐसा बिल्कुल नहीं है. यह हिंदू के स्वाभिमान के संरक्षण की यात्रा है धर्म धन और धरती की के रक्षा की यात्रा है. इसमें कोई राजनितिक दल शामिल नहीं है.

तेजस्वी का तेज प्रहार

वहीं नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह के स्वाभिमान यात्रा को लेकर कहा कि गिरिराज सिंह किस विभाग के मंत्री हैं वह भी बिहार के लोग नहीं जानते हैं. गिरिराज सिंह 10 सालों से केंद्र में मंत्री हैं.

लेकिन, बिहार के लिए कोई काम कोई काम नहीं किया. गिरिराज सिंह हिंसा के सहारे समाज को बांटना चाहते हैं. नफरत की राजनीति करते हैं. वह भी जान रहे हैं कि भाजपा अकेले दम पर बिहार में सरकार नहीं बन सकती. तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में हिंसा फैलाने का विरोध आरजेडी करेगी. जमुई में कार्यकर्ता संवाद यात्रा के तहत तेजस्वी यादव पहुंचे जहां एक निजी विवाह भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं को मंत्र दिया.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading