जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में बड़ा आ’तंकी ह’मला, बिहार के 3 लोगों की मौ’त

पटना: जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर से आतंकियों ने बिहार के लोगों को निशाना बनाया है. रविवार को हुए आतंकी हमले में 7 लोगों की मौत हो गई है जिसमें 3 बिहार के हैं. इस घटना के बाद से बिहार स्थित परिजनों में कोहराम मच गया है.

जम्मू कश्मीर आतंकी हमला

रविवार को गांदरबल आतंकी हमला में बिहार निवासी फहिमन नसीन, मोहम्मद हनीफ और कलीम की मौत हुई है. वहीं इस घटना में इंदर यादव और मोहन लाल यादव घायल हैं. ये सभी मजदूर हैं जो जम्मू कश्मीर में रहकर काम करते थे.

तीनों जम्मू कश्मीर में मजदूरी करते थे

बताया जाता है कि फहिमन नसीन सेफ्टी मैनेजर का काम करता था. मोहम्मद हनीफ ताहीर एंड संस कंपनी में काम करता था. इसी कंपनी में कलीम भी काम करता था. इंदर यादव और मोहन लाल यादव भी मजदूरी करता है. फिलहाल इन दोनों का इलाज चल रहा है.

कुल 7 मजदूरों की मौत

जम्मू कश्मीर के अधिकारियों के अनुसार यह घटना रविवार की देर रात हुई. गांदरबल में सोनबर्ग में एक निर्माणाधीन टनल के पास घटना हुई. आतंकियों ने सुरंग निर्माण में काम कर रहे मजदूरों पर फायरिंग कर दी. इस घटना में 7 गैर जम्मू कश्मीरी मजदूरों की मौत हो गयी. घटना के बाद से पुलिस इलाके की घेराबंदी कर छानबीन कर रही है.

सीएम उमर अबदुल्ला ने जताया दुख

इस घटना की जानकारी जम्मू कश्मीर सीएम उमर अबदुल्ला ने देते हुए दुख जताया. कहा कि सोनमर्ग क्षेत्र के गगनगीर में गैर-स्थानीय मजदूरों पर कायरतापूर्ण हमला दुखद खबर है. लोग इलाके में एक प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजना पर काम कर रहे थे. मैं निहत्थे निर्दोष लोगों पर इस हमले की कड़ी निंदा करता हूं और उनके प्रियजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं.

अमित शाह ने जताया दुख

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अमित शाह और केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भी घटना को लेकर दुख जताया है. कहा कि किसी भी कीमत पर आतंकी को बख्सा नहीं जाएगा. दोनों मंत्रियों ने घटना की निंदा की है. कहा कि हमारे सेना इनसे निपटने के लिए तैयार है.

बांका के युवक की भी हत्या

बता दें कि बीते दिनों ही शनिवार को आतंकी हमले में बांका के एक युवक की हत्या हुई थी. बांका निवासी अशोक चौहान जम्मू कश्मीर के अनंतनागा जिले में मकई बेचता था. आतंकी ने जासूस समझकर गोली मारकर हत्या कर दी थी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading