पटना : इस वर्ष दीपावली को लेकर के लोगों के बीच काफी कंफ्यूजन की स्थिति है. कन्फ्यूजन इसलिए है कि लोग तय नहीं कर पा रहे हैं कि दीपावली इस बार किस दिन मनाई जा रही है. कुछ लोग कह रहे हैं 31 अक्टूबर को दीपावली मनाई जा रही है तो कुछ लोग कह रहे हैं 1 नवंबर को दीपावली मनाई जा रही है.

लेकिन बिहार में किस दिन दीपावली मनेगी, यह कंफ्यूजन अब दूर हो गया है. ग्रह नक्षत्रों के जानकार पंडित का कहना है कि दीपावली 31 अक्टूबर को ही इस बार मनाई जा रही है. 1 नवंबर को देव दीपावली होगी, जिसे कई लोग छोटी दीपावली भी कहते हैं.
क्यों 31 अक्टूबर को दीपावली
31 अक्टूबर को संध्या 4:56 मिनट से अमावस्या तिथि प्रारंभ हो रही है जो 1 नवंबर को संध्या 6:35 मिनट तक रहेगी. शास्त्र सम्मत स्पष्ट उल्लेख है कि दीपावली का मुहूर्त जिस रात्रि में अमावस्या मिलेगी उस रात्रि को दीपोत्सव मनाया जाएगा.








