‘लालू प्रसाद भारत रत्न हैं, सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं’ बोले सुधाकर सिंह- ‘सावरकर के वंशज हैं विजय सिन्हा’

कैमूर: बक्सर से राजद सांसद सुधाकर सिंह और बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के बीच लालू यादव को भारत रत्न देने की मांग को लेकर जुबानी जंग जारी है.

आरजेडी कार्यकर्ताओं की तरफ से लालू को भारत रत्न देने की मांग जोर-शोर से उठ रही है.

वहीं विजय सिन्हा हमलावर हैं और लालू यादव को जंगलराज का पुरोधा और भ्रष्टाचार का मसीहा तक बताते रहे हैं.

इसपर सुधाकर सिंह ने पलटवार करते हुए विजय सिन्हा को सावरकर का वंशज करार दिया है.

सावरकर के वंशज हैं विजय सिन्हा’: बता दें कि राजद कार्यकर्ताओं द्वारा लालू यादव को भारत रत्न देने के लिए पोस्टर लगाए गए थे, जिस पर बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिंहा ने कहा था कि लालू यादव जंगलराज के पुरोधा और भ्रष्टाचार के मसीहा हैं.

उनके कारण हमारे राज्य के लोग दूसरे राज्यों में शर्मिन्दा होते हैं. ऐसे लोगों के लिए भारत रत्न की मांग करने वालों को शर्म आनी चाहिए.

आरजेडी के पोस्टर पर नीरज कुमार ने क्या कहा था?: वहीं लालू यादव को भारत रत्न दिए जाने की मांग पर जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने बीते दिनों कहा था कि भारत रत्न भी शर्मसार हो जाएगा. लालू जी भारत रत्न की क्या पात्रता रखते हैं. बेऊर जेल के रत्न हैं.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading