जिसे मारना है मार दे’ लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी से बेखौफ पप्पू यादव

पटना : ‘जिसे मारना है मार दे..’ लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी से बेखौफ पप्पू यादव एक बार फिर बड़ा बयान दिया है. पूर्णिया सांसद ने कहा कि ‘हाथी चले बाजार कुत्ता भौंके हजार’.

जब उनसे पूछा गया कि जेल में बैठकर कोई धमकी कैसे दे सकता है. इस सवाल पर उन्होंने पूछ लिया कि ये प्राणी (लॉरेंस बिश्नोई) कौन है?.

‘नीतीश मुझे मिलने का समय नहीं दे रहे’ : पप्पू यादव ने कहा कि, मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा है, मैं बार बार कह रहा हूं, कि अपने काम में लगा हूं.

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के जो इर्द-गिर्द रहने वाले जो लुटेरे लोग है, वो नहीं चाहते कि उनसे पप्पू यादव मिले. नीतीश कुमार को कोई पप्पू यादव से मिलने नहीं देता.

नहीं चाहिए, खुद कर लूंगा अपनी सुरक्षा’ : पूर्णिया सांसद ने आगे कहा कि, मुझे इस सुरक्षा की भी जरूरत नहीं है, इसे भी वापस कर लें, मैं खुद अपनी सुरक्षा कर लूंगा.

इसके लिए मैंने चिट्ठी भी लिख दी. जिसे मारना है, मार दे. लेकिन सच्चाई के रास्ते से नहीं हटूंगा. सदन और सदन के बाहर जो आम लोगों की जिम्मेदारी जो मुझे दी गई है. उनके लिए काम करूंगा.

मैं इतना जानता हूं कि इस देश की जनता मेरे लिए भगवान हैं. उसकी मदद मरते दम तक करूंगा. मेरा किसी से निजी झगड़ा नहीं है. जिसको मुझे मारना है, मार दें.

पप्पू यादव को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी : पिछले दिनों लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी दी गई थी.

 

जिसके बाद पप्पू यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखकर सुरक्षा की मांग की थी. उन्होंने बिहार के डीजीपी, पूर्णिया आईजी और एसपी को चिट्ठी लिखकर फोन करके जान से मारने की धमकी की जानकारी दी थी.

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.