पटना : SC/ST एक्ट के विरोध में सड़क पर उतरे सवर्ण सेना के समर्थकों पर जमकर लाठीचार्ज।

पटना– SC/ST एक्ट के विरोध में सड़क पर उतरे सवर्ण सेना के समर्थकों पर जमकर लाठीचार्ज किया गया. पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे हैं सवर्ण सेना के समर्थकों को घेर कर पीटा है. SC/ST के विरोध में लगातार देश में आवाज उठ रही है. बिहार में भी सवर्ण संगठन इसका लगातार विरोध कर रहे हैं.

आज शुक्रवार को सवर्ण एकता मंच के बैनर तल समर्थको इस एक्ट का विरोध करने पहुंचे थे. गांधी मैदान में हजारों की संख्या में समर्थक जुटे थे. वहां से ये लोग सरकार विरोधी नारे लगाते हुए जेपी गोलबंर पहुंचे. जेपी गोलंबर पर समर्थकों की पुलिस से तीखी बहस हुई उसके बाद प्रदर्शनकारी डाकबंगला चौक पहुंच गए.

डाकबंगला पहुंचने के बाद प्रदर्शनकारियों ने सड़क को जाम कर दिया.

इसके बाद भारी संख्या में मौजूद पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों पर जमकर लाठियां भांजी. पुलिस की पिटाई से कई प्रदर्शनकारियों के सिर में गंभीर चोटें आईं है. जबकि कई प्रदर्शनकारी भी घायल हुए हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading