जदयू ने कहा- अयोध्या में राम मंदिर बनाकर विवादों को विराम दें

भाजपा की सहयोगी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने अयोध्या में जल्द ही राम मंदिर बनावाने की मांग की है। जदयू के महासचिव पवन वर्मा ने शुक्रवार को कहा कि आयोध्या में अब राम मंदिर बन जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे उपजे तमाम विवादों पर विराम लगना जरूरी है। 

देश और हिंदुओं के हित में है मंदिर का निर्माण

उन्होंने कहा- भगवान राम दुनिया के सबसे प्राचीन धर्मों में से एक के सबसे पूजनीय देवता हैं। फिर मंदिर क्यों नहीं बनना चाहिए? यह देश को फिर एक बार हमसे जुड़े सर्वोच्च व्यावहारिक मूल्यों और शिष्टाचार की याद दिलाएगा। 

पवन ने कहा, “मैं मंदिर निर्माण का विरोध करने वाले लोगों से आग्रह करता हूं कि वे इसमें सहमत हों। यह देश के, उनके (विरोध करने वाले) और करोड़ों हिंदुओं के हित में है। अब इस मुद्दे को हल करना चाहिए।

2019 लोकसभा चुनाव पास आते ही राम मंदिर निर्माण का मुद्दा  उठने लगा है। इससे पहले संघ प्रमुख मोहन भागवत ने बुधवार को तीन दिवसीय संघ के कार्यक्रम में भी राम मंदिर के निर्माण पर जोर दिया था। 

भागवत ने कहा था कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनना चाहिए, फिर वह चाहे जैसे बने। इस पर न तो राजनीति और न ही देरी होनी चाहिए। अगर यह आपसी सहमति और शांतिपूर्ण तरीके से होगा तो हिंदुओं और मुसलमानों के बीच विवाद भी खत्म हो जाएगा।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को कहा, विवाद के बीच इस तथ्य से इंकार नहीं किया जा सकता है कि राम मंदिर ध्वस्त हुआ था। हम 600 साल पहले घटी घटना ने मुंह नहीं मोड़ सकते।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading