मुजफ्फरपुर: लोक आस्था के महापर्व छठ के चार दिवसीय पर्व अमर शहीद खुदीराम बोस सेंट्रल जेल में मनाया गया। जहां व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया।




जेल प्रसाशन की ओर से छठ घाटों को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया। दूधिया रोशनी से दुल्हन की तरह सजा सेंट्रल जेल का पोखर छटा बिखेर रहा था।





इस दौरान जेल प्रशासन की ओर से सभी बंदी व्रतियों को छठ पर्व करने के लिए नए कपड़े, प्रसाद और पूजन सामग्री उपलब्ध कराया गई थी। साथ ही महिला बंदी के बच्चों को भी नए वस्त्र दिए गए।





जेल प्रशासन ने व्रतियों की पवित्रता और शुद्धता का पूरा ध्यान रखते हुए उनकी सभी जरूरतें पूरा किया। जहां व्रतियों ने पोखर पर छठ गीत भी गाए।