दीवाली के बाद भारत में छठ पूजा की बहुत ही खास है। जहां-जहां बिहार मूल के लोग रह रहे हैं वे वहां अपने इस महापर्व को मना रहे हैं।



भारत से बाहर कई देशों में भी बिहार के लोग बसे हुए हैं। चाहे वो अमेरिका हो, ऑस्ट्रेलिया हो, दुबई हो या फिर मॉरीशस।


विदेश में रह रहे बिहार प्रवासियों ने विदेशों में भी अपनी परंपरा और संस्कृति का साथ नहीं छोड़ा। इसी क्रम में लोगों ने नहाय-खाय के साथ सुबह एवं संध्या अर्घ्य समेत कई रिवाज़ों का पालन किया।








ऐसे में कई वीडियोज़ भी सामने आए हैं। जिन्हें देखकर ये यकीन कर पाना मुश्किल है कि ये विदेश है या फिर भारत।