नालंदा के राजगीार खेल परिसर में अंतर्राष्ट्रीय महिला एशियाई हॉकी चैम्पियंस ट्रॉफी का आज दूसरा दिन है। मंगलवार को पहला मुकाबला जापान और थाईलैंड के बीच खेला जा रहा है।

दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर है। हालांकि, पहले हाफ में थाईलैंड ने एक गोल से बढ़त बना ली है। जापान का अब तक खाता नहीं खुला है। पहले दिन के मैच में जापान और दक्षिण कोरिया की टीम बराबरी पर रहीं। चीन और भारत ने अपने-अपने मुकाबले जीत लिए हैं। दूसरा मुकाबला 2:20 बजे से चीन और मलेशिया के बीच खेला जाएगा।

हॉकी इंडिया ने मलेशिया को 4-0 से रौंदा
भारतीय महिला हॉकी टीम ने विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में मलेशिया के खिलाफ अपने अभियान की धमाकेदार शुरुआत की। जहां उसने 4-0 से बड़ी जीत हासिल की। ऐतिहासिक शहर राजगीर में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने अपने आक्रामक खेल और मजबूत रक्षात्मक रणनीति से मलेशिया को हर मोर्चे पर पछाड़ दिया।


संगीता कुमारी ने 8वें और 55वें मिनट में दो गोल किए। जबकि प्रीति दुबे (43’) और उदिता (44’) ने एक-एक गोल कर टीम की जीत को सुनिश्चित किया। इस जीत के साथ भारतीय टीम को तीन महत्वपूर्ण अंक मिले, जिससे वह टूर्नामेंट में एक मजबूत दावेदार बनकर उभरी।
