वैशाली : वैशाली जिले के काजीपुर थाना की पुलिस ने कुतुबपुर एकारा स्थित राजकीय मध्य विद्यालय के पास से कई कांडों में वांछित कुख्यात बदमाश को पुलिस ने हथियार केसाथ गिरफ्तार कर लिया है।

जहां एसपी हर किशोर राय ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि वैशाली पुलिस द्वारा बदमाश की गिरफ्तारी के लिए निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बीते देर रात्रि 2 बजे काजीपुर थाना पुलिस को यह गुप्त सूचना मिली कि ग्राम कुतुबपुर एकारा स्थित राजकीय मध्य विद्यालय के समीप सड़क पर कुछ पेशेवर अपराधी संगठित होकर इसी बड़े अपराध को अंजाम देने की फिराक में है।

प्राप्त सूचना सत्यापन करते हुए अधीक्षक वैशाली के निर्देशन में टीम का गठन किया गया। जिसके बाद पुलिस छापामारी करने पहुंची। पुलिस वाहन को देखते ही अपराधकर्मी भागने लगे। जहां से पुलिस ने दो अपराधी धीरज सहनी, मुन्ना राज सहनी को पकड़ लिया। वहीं कई अपराधी अंधेरे एवं झाड़ियों का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।

