नाट्य संस्था सबेरा द्वारा 5 दिवसीय प्रस्तुति परक नाट्य कार्यशाला का हुआ उद्घाटन

मुजफ्फरपुर : सबेरा जन उत्थान सामाजिक संस्थान पटना द्वारा आदर्श उत्क्रमित मध्य विद्यालय, (बीएमपी कमाउंड) में 5 दिवसीय नाट्य कार्यशाला का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया गया।

नाट्य संस्था सबेरा द्वारा 5 दिवसीय प्रस्तुति परक नाट्य कार्यशाला के उद्घाटन समारोह में प्रभात कुमार रंजन, अविनाश कुमार, एस के पांडेय, अमित कुमार, स्वेता यादव, पिंकी कुमारी, शशी कुमार किरण, हेना परवीन, संजय यादव ने अपनी बात रखी और बताया की बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए नाटक प्रशिक्षण कार्यक्रम आवश्यक हैं। इसे नियमित रूप से समय समय पर विद्यालय में होना चाहिए।

रंगकर्मी सह कठपुतली कलाकार सुनील सरला 5 दिवसीय नाट्य कार्यशाला में प्रशिक्षक के रुप में बच्चों को अभिनय की बारीकी को 12 से 16 नवंबर तक नाट्य कार्यशाला में प्रशिक्षित करेगें।बच्चे शारिरीक भाषा (बॉडी लैंग्वेज) नौ रस, चेहरा का भाव, थियेटर एक्सेरसाइज के साथ साथ वाचिक अभिनय, सांस का अभ्यास इत्यादि को सीखेंगे।

शशि, श्रेया, रोशनी, तृप्ति, आर्यन, खुशी,आयुषी, पिंकी कुमारी, तुलसी, प्रिया, आकृति, प्रत्युष राज, अंशू कुमार, प्रशांक कुमार, अभिमन्यु कुमार, शन्नी कुमार, मिष्टी पारस, गौरी कुमारी, पुष्पा, तान्या, आयुषी, नीतू, गुलाबसा, सिमरन, माही, आभा, वैष्णवी, नेहा, संध्या, जानवी, नेहा, मन्नत, काजल, रानी, विवेक,आशिक, गोलू, शीतल गुप्ता, श्रेया चौधरी, चंदा, विशाल, बंटी, आंचल, सपना, ब्यूटी, पुष्पांजली कुमारी, सुगंधा, रागनी, बबीता, लक्ष्मी, कशक, खुशी, प्रतिज्ञा, माही, आयुषी, आयुष कुमार, शनि कुमार, अंकित कुमार, साहिल कुमार, मनोहर 5 दिवसीय नाट्य कार्यशाला में प्रशिक्षण लेंगे।

धन्यवाद ज्ञापन मागदर्शक एवं कार्यशाला संरक्षक कृष्णा कुमार प्रधनाचार्य ने दिया और बताया कि नाटक कार्यशाला का आयोजन का मुख्य उद्देश्य है कि आज के नवाकुर कलाकारों को रंगमंच की बारीकियों एवं महत्व के प्रति जागरूक किया जा सके।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading