विपक्ष ने नीतीश कुमार सरकार को स्मार्ट मीटर पर घेरा, भाजपाई मंत्री का जवाब जान लीजिए

बिजली के स्मार्ट प्रीप्रेड मीटर पर बिहार की नीतीश कुमार सरकार अपना पीठ थपथपा रही है और सामने जनता इससे परेशान है। बगैर इस्तेमाल किए भी बिजली का पैसा भुगत रही जनता के मुद्दे को विपक्ष ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में बड़ा मुद्दा बनाने की तैयारी कर ली है। शीतकालीन सत्र में भी रोज इसपर हंगामा हो रहा है।

गुरुवार को भी बिहार विधानमंडल परिसर में इसपर हंगामा होता रहा। अजूबा यह रहा कि इस गंभीर मसले को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने हवा में उड़ा दिया। क्या कहा, वह जानने लायक है और समझने लायक भी कि सरकार इसपर आगे क्या रुख अपनाएगी।

सब्सिडी पर गरीबों को बिजली मिल रही
बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि नीतीश सरकार ने सब्सिडी पर गरीबों को बिजली देना शुरू किया। गरीबों ने आवाज उठाना बंद कर दिया तो विपक्ष का हवा निकल गई। पहले यह लोग सर्वे, स्मार्ट मीटर और बेरोजगारी का मुद्दा उठा रहे थे लेकिन नीतीश कुमार ने इनकी हवा लगा दी।
अब विपक्ष के लोग एक दो दिन बाद खंभा ही नोचेंगे। विपक्ष के पास अब कोई मुद्दा ही नहीं बचा है। विपक्ष के विधायकों में होश में नहीं है। राबड़ी देवी के मिथिला राज्य की मांग के सवाल पर कहा कि केवल मिथिला ही क्यों बिहार के हर गांव राज्य बना देना चाहिए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading