माता-पिता का अनमोल प्यार… जरूरतमंद बच्चों के बीच मनाया बेटे का जन्मदिन, बांटी खुशियां

मुजफ्फरपुर: दुनिया में सबसे पवित्र और निस्वार्थ रिश्ता माता-पिता का होता है, जो अपने बच्चों के साथ-साथ दूसरों के बच्चों के लिए भी वही स्नेह और अपनापन रखते हैं। जब यही भावना समाज के जरूरतमंद बच्चों तक पहुंचती है, तो वह एक प्रेरणा बन जाती है।

मुजफ्फरपुर के गुंजन पटेल और उनकी पत्नी सरीता पटेल ने अपने पुत्र के जन्मदिन को खास अंदाज में मनाते हुए सिकंदरपुर स्थित मुक्तिधाम में सैकड़ों जरूरतमंद बच्चों के बीच केक काटकर जन्मदिन मनाया और भोजन, मिठाई व अन्य जरूरी सामानों का वितरण किया।

इस अवसर पर गुंजन पटेल ने कहा कि उनके बेटे कृष्णा का जन्मदिन सिर्फ उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि उन बच्चों के लिए भी खुशी का दिन है, जो संसाधनों के अभाव में रहते हैं। उन्होंने कहा, “हर बच्चा किसी का सपना होता है, अगर हम उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकें तो यही सच्चा उत्सव है।”

वहीं, सरीता पटेल ने बताया कि वे लगातार इस तरह अपने बेटे का जन्मदिन जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाते आ रहे हैं। उनका मानना है कि खुशियां बांटने से ही असली संतोष मिलता है और यह समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है।
अपन पाठशाला के संस्थापक सुमित ने बताया कि आज उनकी पाठशाला का स्थापना दिवस भी है, ऐसे में यह आयोजन और भी खास बन गया। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयास बच्चों के मनोबल को बढ़ाते हैं और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

यह आयोजन केवल एक जन्मदिन का जश्न नहीं, बल्कि माता-पिता के संस्कार, संवेदनशीलता और समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी का प्रेरणादायक उदाहरण है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading