‘दोनों तरफ के माई बने हुए हैं’ वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक को लेकर सीएम नीतीश पर राबड़ी का हमला

पटना: बिहार विधान मंडल की शीतकालीन सत्र के दौरान गुरुवार को विधान परिषद में विपक्षी सदस्यों ने वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक 2024 का जमकर विरोध किया और इसके खिलाफ प्रदर्शन भी किया. पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि वक्फ बोर्ड बिल को लेकर नीतीश कुमार की नीति स्पष्ट नहीं है.

वक्फ बोर्ड बिल पर क्या बोलीं राबड़ी

राबड़ी देवी ने कहा कि नीतीश कुमार दोनों तरफ की बात करते हैं. यह बात आप समझ लीजिए कि वह इस संशोधन अधिनियम को लेकर कुछ स्पष्ट नहीं बोल रहे हैं. इसका मतलब कुछ और हो सकता है. उन्होंने कहा है नीतीश कुमार को अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए.

केंद्र पर राबड़ी का निशाना

वहीं केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए राबड़ी देवी ने कहा कि इस बिल के बहाने केंद्र सरकार अल्पसंख्यकों पर बड़ा हमला करना चाह रही है, लेकिन हम लोग ऐसा होने नहीं देंगे. इस बिल का हम लोग खुलकर विरोध करते हैं. कुल मिलाकर राबड़ी देवी ने कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक लाकर कहीं ना कहीं मुसलमानों को परेशान किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि मुसलमान की संपत्ति को जब्त करने की कोशिश जो केंद्र सरकार कर रही है, वह हम लोग नहीं होने देंगे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading