पटना एयरपोर्ट पर कोहरे का सितम, दिल्ली से पटना आने वाली फ्लाइट रद्द

पटना: पटना एयरपोर्ट से उडान भरने वाले विमान पर भी अब कोहरे का असर देखने को मिल रहा है. देर रात दिल्ली से पटना आने वाली इंडिगो की विमान को रद्द किया गया. वहीं आज बेंगलुरु जाने वाले इंडिगो के विमान को रद्द कर दिया गया. पटना एयरपोर्ट से सुबह के समय जाने वाले कई शहरों के विमान को विलंब से प्रचलित किए जाने की सूचना भी मिल रही है.

दिल्ली से पटना आने वाली फ्लाइट रद्द

पटना एयरपोर्ट के रनवे पर विजिबिलिटी कम होने के कारण लगातार विमान टेक ऑफ विलंब से कर रहा है. बता दें कि रनवे पर विजिबिलिटी 500 मीटर से भी कम हो गई है. जिसकी वजह से यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए कल देर रात दिल्ली से पटना आने वाले इंडिगो के फ्लैट को रद्द करने का फैसला लिया गया. आज सुबह भी घने कोहरे की वजह से बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट को रद्द किया गया है.

लेट हो सकती है ये फ्लाइट

कोलकाता और दिल्ली जाने वाली फ्लाइट को 1 घंटे विलंब से पटना एयरपोर्ट से रवाना किया जाएगा. फिलहाल सुबह में कोलकाता से भी आने वाली इंडिगो की फ्लाइट के पटना एयरपोर्ट पर लेट से पहुंचने की संभावना है.

एयरपोर्ट पर कम हुई विजिबिलिटी

कुल मिलाकर देखें तो पटना एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी कम होने के कारण लगभग शाम के समय में जाने वाली फ्लाइट या आने वाली फ्लाइट विलंब से उड़ान भर रही है. साथ ही सुबह के समय में भी आने और जाने वाली फ्लाइट को विलंब से परिचालित करने की संभावना है. फ्लाइट के विलंब या रद्द होने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading