बिहार के स्कूलों में 1 दिसम्बर से लागू होगा नया नियम, ACS एस. सिद्धार्थ ने शिक्षकों के लिए जारी किया फरमान

बिहार के सरकारी स्कूलों के लिए 1 दिसम्बर से नए नियम लागू हो जाएंगे. शिक्षा विभाग ने इसे लेकर पहले ही अधिसूचना जारी कर दी है. इसके तहत 1 दिसम्बर से होने वाले बदलावों में सबसे बड़ा बदलाव स्कूल टाइमिंग का है. यानी बिहार के सरकारी स्कूलों में अब सुबह 9.30 बजे से शाम 4 बजे तक स्कूलों का संचालन किया जायेगा. स्कूल की टाइमिंग में बदलाव की अधिसूचना 21 नवंबर को ही जारी हो गई थी. यह अब 1 दिसम्बर से लागू हो जाएगा.

बिहार के शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ की ओर से जारी आदेश के अनुसार पहली घंटी सुबह 10 बजे शुरू होगी. आठवीं घंटी शाम 4 बजे समाप्त होगी. अब आठ पीरियड में कक्षाएं लगेंगी. दोपहर 12 बजे से 12:40 बजे तक लंच ब्रेक होगा. सरकार ने राज्य में बढ़ रही ठंड को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है.

विभागीय आदेश के तहत  दिनांक- 1 दिसम्बर 2024 से राज्य के सभी प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक/उच्च माध्यमिक, संस्कृत विद्यालय, मदरसा विद्यालय सहित मॉडल टाइम टेबल निम्न रूप से निर्धारित किया गया है. प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक/ उच्च माध्यमिक विद्यालयों की नई समय-सारणी के तहत 9.30 Α.Μ विद्यालय शुरू होगा.

नई समय सारणी के तहत 9.30 Α.Μ-10.00 Α.Μ  प्रार्थना आदि,   10.00 Α.Μ-10.40 Α.Μ पहली घंटी, 10.40 Α.Μ-11.20 Α.Μ दूसरी घंटी,  11.20 Α.Μ-12.00 P.M तीसरी घंटी , 12.00 P.M-12.40 P.M  (MDM एवं मध्यांतर), 12.40 Ρ.Μ-1.20 P.M चौथी घंटी, 1.20 P.M-2.00 P.M पांचवी घंटी,  2.00 P.M-2.40 P.M  छठवी घंटी 10 2.40 P.M-3.20 P.M सातवी घंटी, 3.20 P.M-4.00 P.M आठवी घंटी और छुट्टी  4.00 P.M पर होगी.

शिक्षा विभाग के निदेशक योगेंद्र सिंह द्वारा जारी नई समय सारणी में  (9.30 Α.Μ-10.00 A.M) बच्चों का गेट अप, पोशाक, बाल और नाखून की जांच शिक्षकों के द्वारा की जाएगी। इसके बाद प्रार्थना यथा निर्धारित, बिहार गीत आदि करायेंगे। तत्पश्चात सामान्य ज्ञान, समाचार वाचन एवं अन्य परिचर्चा कराई जाएगी। असेम्बली में सभी शिक्षक/शिक्षिका/शिक्षकेत्तर कर्मी उपस्थित रहेंगे तथा प्रत्येक दिन राष्ट्रगान (जन-गण-मन) से समापन करायेंगे। इस कार्यक्रम में लाउड स्पीकर का प्रयोग अनिवार्य रहेगा।

अनिवार्य रूप से प्रत्येक कक्षा के बच्चों के लिए खेलकूद/संगीत/नृत्य/पेंटिंग का एक घंटी निर्धारित करना सुनिश्चित करेंगे। प्रत्येक गतिविधि के लिए अलग-अलग वर्ग के लिए अलग-अलग समयांतराल निर्धारित करेंगे। एक ही साथ सभी वर्गों के लिए एक विधा/गतिविधि जैसे-खेल-कूद आदि निर्धारित नहीं करेंगे। यदि विद्यालय में किसी कक्षा की बोर्ड / सेंटअप परीक्षा ली जा रही हो तो अन्य कक्षाओं को स्थगित नहीं किया जायेगा। अन्य कक्षाओं में अध्यापन का कार्य चलते रहना चाहिए।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading