‘माई का दूध पिया है तो इस्तीफा देकर खुद लड़ ले चुनाव’, बेलागंज उपचुनाव में बेटे की करारी हार से तिलमिलाए MP सुरेन्द्र यादव

बेलागंज विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव में राजद के उम्मीदवार विश्वनाथ यादव की करारी हार हुई है। इसके बाद उनके पिता और जहानाबाद के सांसद सुरेंद्र यादव ने नीतीश सरकार पर जोरदार हमला किया है। उन्होंने कहा कि जहां सरकार और प्रशासन गुंडागर्दी पर उतर जाएगी।

वहां मानवता खत्म हो जाएगी। एक टीवी चैनल से बात करते हुए सुरेंद्र यादव ने कहा कि नीतीश सरकार बिहार में 20 साल पूरे करने जा रही हैं। लेकिन ऐसा चुनाव कभी नहीं हुआ था। यह चुनाव उनको शर्मसार करने वाला है। केंद्र और बिहार सरकार एक छोटे से कस्बे बेलागंज में उतर गई थी।

सुरेन्द्र यादव ने कहा की फेयर चुनाव इंदिरा गांधी और अटल बिहारी वाजपेई के समय हुआ करते थे। अब केवल पुलिस की गुंडागर्दी और पैसों पर चुनाव होते हैं। बेलागंज में दोनों चला है। सुरेंद्र यादव ने कहा कि कोई माई का दूध पिया है तो चुनाव लड़ ले। इस्तीफा देकर नीतीश कुमार चुनाव लड़ ले। अगर हम हार गए तो लोकसभा से इस्तीफा दे देंगे।

मैं नीतीश कुमार को चुनौती देता हूं। पार्टी और मंत्रिमंडल को छोड़िए। मैं उनको भी चुनौती देता हूँ। कहा की बेलागंज में चुनाव नहीं हुआ। यह सभी लोग क्रिमिनल है। हालांकि प्रशांत किशोर की वजह से अपने हर बेटे की हार को सुरेन्द्र यादव ने स्वीकार किया है। कहा की यह सच है कि प्रशांत किशोर ने हराने का काम किया है।

सुरेंद्र यादव ने कहा कि मैं नहीं समझता कि प्रशांत किशोर बिहार में एक आध जीत लेगा। हां लेकिन चुनाव हरा सकता है। लेकिन राजनीति का उद्देश्य हारना नहीं होता है। जीतना राजनीति का उद्देश्य होता है। बेलागंज में माई समीकरण के दरक जाने पर सुरेंद्र यादव ने कहा कि यहां लोगों के दिमाग को बहुत घुमाया गया है। बड़ा से लेकर छोटा सपना लोगों को दिखाया गया। प्रशांत किशोर कुछ कर नहीं सकता है।
सुरेंद्र यादव ने कहा कि बेलागंज में चोरी नहीं होती। घूसखोरी नहीं होती। शांति और अमन चैन है। अगर ऐसा नहीं होता तो 34 साल से हम कैसे जीत रहे होते। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार से अल्पसंख्यक पूछ रहे है की वफ्फ़ बोर्ड बिल पर आप किधर रहेंगे। बीजेपी की तरफ या हमारी तरफ। नीतीश कुमार पीएम मोदी के आगे हाथ जोड़ देंगे की 2025 तक इस बिल को नहीं आने दे। यह मेरा दावा है। सुरेंद्र यादव ने कहा कि यही सुसाइड कर लेंगे। लेकिन वह बिल पास नहीं होने देंगे। यह सुरेंद्र यादव का वचन है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading