बिहार में खाद के लिए मा’रामारी, पहले खरीदने की होड़ में महिला घा’यल, हालत गं’भीर

कैमुर जिले के मोहनिया बिस्कोमान केंद्र में खाद की किल्लत ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। गुरुवार की देर रात से ही सैकड़ो की संख्या में किसान  खाद के लिए लाइन में लग गए । इसी दौरान महिला व पुरुष किसानों  के बीच हुए  धक्का मुक्की के दौरान एक महिला का सिर फट गया ।

घायल महिला का किया गया  उपचार

इस दौरान स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए घायल महिला को मोहनिया के अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया ।  जहां घायल महिला का उपचार किया गया ।सूचना पर पहुंची मोहनिया पुलिस द्वारा महिला व पुरुष पुलिस बल पदाधिकारी के साथ खाद वितरण के दौरान शुक्रवार की सुबह उपस्थित दिखे जहां बारी बारी से किसानों के बीच खाद का वितरण कराया जा रहा है।

देर रात से ही हम लोग खाद के लिए लाइन में लगे हैं

किसान अरविंद कुमार राय ने बताया की देर रात से ही हम लोग खाद के लिए लाइन में लगे हैं। लेकिन अभी दोपहर हो गए हैं लेकिन खाद नहीं मिला।

एसआई  ने बताया 

मोहनिया थाने में पदस्थापित एसआई प्रमोद कुमार ने कहा कि सभी लोग बारी बारी से अपना आधार कार्ड दिखाकर खाद ले रहे हैं भीड़ की सूचना मिली थी इसको लेकर हम लोग आए हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.