महिलाओं, वृद्धों और विकलांगों को हर महीने मिलेगा पेंशन, 2025 चुनाव से पहले तेजस्वी ने चल दी अपनी पहली चाल

बिहार में विस के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कार्यकर्ता संवाद यात्रा पर हैं। अपनी यात्रा के दौरान शुक्रवार को वह बेगूसराय पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि अगर 2025 में हमारी सरकार बनती है तो सभी वृद्ध, दिव्यांग और महिला को प्रत्येक महीने 1500 रुपए पेंशन के रूप में दिए जाएंगे। साथ ही हर परिवार को 200 यूनिट फ्री बिजली दी जाएगा।

माना जा रहा है अपनी घोषणा से तेजस्वी ने अगले साल होनेवाले चुनाव के लिए अपनी पहली चाल चल दी है। उन्होंने कहा कि 2025 का चुनाव हम पूरी तरीके से जीतेंगे। उपचुनाव के नतीजे से मुख्य चुनाव के नतीजे को नहीं आंका जा सकता है। उपचुनाव के जो नतीजे हैं और मुख्य चुनाव का जो नतीजा होता है उसमें अंतर होता है। हम सबको जोड़ रहे हैं, जोड़ेंगे तभी तो वोट पड़ेगा।

250 करोड़ की यात्रा पर किया हमला

तेजस्वी ने इस दौरान एक बार फिर से नीतीश कुमार के प्रस्तावित महिला संवाद यात्रा के लिए आंवटित 250 करोड़ की बजट को लेकर सरकार पर निशाना साधा। तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री को जनता से मिलने के लिए 250 रुपए खर्च करने पड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री को जनता से बात करने के लिए आखिर क्यों चाहिए ढाई सौ करोड़। यह ढाई सौ करोड़ कहां खर्च होगा? यह यात्रा नहीं, बल्कि भ्रष्ट अधिकारियों को भ्रष्टाचार के छूट की यात्रा है।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यात्रा पर निकल रहे हैं। उसमें 250 करोड़ रुपए खर्च हो रहे हैं। अपनी जनता से बात करने के लिए उन्हें ढाई सौ करोड़ रूपया खर्च करने पड़ रहे हैं।  कहते हैं कि बिहार गरीब राज्य है और अपनी यात्रा पर ढाई सौ करोड़ रुपए खर्च कर हैं।

क्षेत्र की जनता भी नहीं जानती गिरिराज किस विभाग के मंत्री

तेजस्वी  इस दौरान बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग जानते भी नहीं है कि वह कौन से विभाग के मंत्री हैं। किसी गांव के लोग नहीं जानते हैं कि वह कौन विभाग के मंत्री हैं। कोई उपलब्धि तो है नहीं, सिर्फ 10 साल के मंत्री हैं, करेंगे क्या असंवैधानिक कामों में ही गिरिराज सिंह की दिलचस्पी है। तेजस्वी ने कहा कि टेक्सटाइल मंत्री हैं। लेकिन इस इंडस्ट्री में कितना दिया, उन्होंने टेक्सटाइल पार्क दिया है क्या? 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading