मुजफ्फरपुर : कांटी क्षेत्र के करीब दो दर्जन से अधिक जर्जर सड़कों की मरम्मती की मांग को लेकर पूर्व मंत्री अजीत कुमार के नेतृत्व में सामाजिक कार्यकर्ता प्रतिनिधिमंडल ने जिला अधिकारी से मुलाकात की।


जहां उन्होंने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंप कर कांटी क्षेत्र के सभी जर्जर सड़कों का शीघ्र जीर्णोद्धार करने की मांग की। वहीं जिलाधिकारी ने सभी सड़कों पर प्रतिनिधिमंडल के साथ विस्तृत चर्चा कर उन जर्जर सड़कों का शीघ्र जीर्णोद्धार कराने का आश्वासन दिया।
आगे पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने बताया कि स्थानीय जनप्रतिनिधि के उपेक्षा के कारण क्षेत्र के कई प्रमुख सड़क जर्जर होकर खंडहर बन गए है । यदि शासन इन सड़कों का शीघ्र जीर्णोद्धार नहीं कराएगी तो मैं पार्टी के झंडा व प्रभावित जनता के साथ सड़क निर्माण के लिए सड़क पर उतरेंगे ।इस दौरान पूर्व मंत्री अजीत कुमार के अलावा दिनेश कुमार सिंह सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहें।




