17 दिनों में ही PACS अध्यक्ष की कुर्सी पर संकट, इस वजह से उपचुनाव की संभावना बढ़ी

पटना: मसौढ़ी प्रखंड की नदौल पंचायत एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है. नदौल पैक्स अध्यक्ष के खिलाफ बगावत शुरू हो गई है. पैक्स चुनाव के महज 17 दिनो के अंदर नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष और सदस्यों के बीच जंग तेज हो गई है. 7 नवनिर्वाचित प्रबंध कार्यकारिणी सदस्यों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया है और फिर से चुनाव कराए जाने की मांग की है. अभी वर्तमान में राजेंद्र प्रसाद नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष हैं. 11 प्रबंध कार्यकारिणी सदस्यों में से सात सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया है.

7 प्रबंध कार्यकारिणी सदस्यों का इस्तीफा

नदौल पैक्स प्रबंध कार्यकारिणी समिति सदस्य विजय कुमार, दिनेश प्रसाद, विमल कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, अवनेश कुमार, मीना देवी और विभा देवी ने त्याग पत्र सौंपकर दावा किया है कि अध्यक्ष, प्रबंधक समेत छह सदस्य ही अब रह गये है, जबकि कोरम के लिए सात सदस्य अनिवार्य है. लिहाजा दोबारा से चुनाव होना चाहिए.

क्या बोले निर्वाची पदाधिकारी?

किसी भी पैक्स के प्रबंधन कार्यकारी को लेकर प्रबंधक समेत 11 सदस्यों का होना जरूरी माना जाता है. ऐसे में नए सिरे से चुनाव कराए जाने की मांग कराई गई है. हालांकि प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभाकर कुमार ने बताया कि प्रबंध कार्यकारिणी के सात सदस्यों ने इस्तीफा जिले में दिया है. जिला से आदेश की प्रतीक्षा की जा रही है. जैसे ही जिले से पत्र आएगा, पैक्स का नए सिर से चुनाव या फिर अन्य कोई कार्रवाई हो सकती है.

26 नवंबर को हुआ था चुनाव

आपको याद दिलाएं कि पैक्स चुनाव के प्रथम चरण के तहत मसौढ़ी में 10 पैक्सों पर 26 नवंबर को वोटिंग हुई थी. 27 नवंबर को मतगणना हुई थी. जहां पर नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष को जीत का प्रमाण पत्र मिला था लेकिन चुनाव जीतने के महज 17 दिन में ही मसौढ़ी की नदौल पंचायत के पैक्स में विरोध शुरू हो गया है. ऐसा लगता है कि वहां उपचुनाव कराया जा सकता है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading