‘साथ काम करना संभव नहीं’ प्रशांत किशोर की टीम से इस्तीफा देने वाले देवेंद्र यादव का बड़ा खुलासा

पटना: प्रशांत किशोर की पार्टी को झटका लगा है. पूर्व सांसद देवेंद्र प्रसाद यादव और पूर्व सांसद मुनाजिर हसन ने आज जन सुराज के 125 सदस्य कोर कमेटी से अपना इस्तीफा दे दिया है.

देवेंद्र प्रसाद यादव का इस्तीफा

देवेंद्र प्रसाद यादव ने जन सुराज के 125 सदस्यों की कोर कमेटी से इस्तीफा का पत्र प्रशांत किशोर को भेज दिया है. 11 दिसंबर को देवेंद्र प्रसाद यादव ने पार्टी की कोर कमेटी से इस्तीफा देने का पत्र पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष मनोज भारती और पार्टी के संरक्षक प्रशांत किशोर को भेज दी थी.

समाजवाद को नहीं छोड़ेंगे’

देवेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि 45 साल के राजनीतिक जीवन में उन्होंने कभी सिद्धांत से समझौता नहीं किया है. आगे भी सिद्धांत से समझौता नहीं करेंगे. देवेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि समाजवाद उनके खून में है और जब तक राजनीति में हैं समाजवाद का झंडा बुलंद करता रहूंगा.

जन सुराज की कोर कमेटी से खफा देवेंद्र

देवेंद्र प्रसाद यादव जन सुराज की कोर कमेटी के गठन से नाराज बताए जा रहे हैं. उन्होंने ईटीवी भारत से बातचीत में कहा कि 125 सदस्यों की जम्बो कोर कमेटी बना दी गई, लेकिन कोर कमेटी में ऐसे लोगों को शामिल किया गया है, जिनके साथ काम करना उनके जैसे लोगों के लिए संभव नहीं है.

5 बार सांसद रह चुके हैं देवेंद्र

देवेंद्र प्रसाद यादव झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र से पांच बार के सांसद रह चुके हैं. देवेंद्र प्रसाद यादव की गिनती मिथिलांचल के बड़े नेताओं में होती है. वह देवेगौड़ा सरकार में केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं. इसके अलावे वह कई बार विधायक भी रहे हैं.

27 अगस्त को जन सुराज में हुए थे शामिल

देवेंद्र प्रसाद यादव लोकसभा चुनाव में आरजेडी से टिकट नहीं मिलने के कारण राष्ट्रीय जनता दल से इस्तीफा दे दिया था. आरजेडी से इस्तीफा देने के बाद देवेंद्र प्रसाद यादव प्रशांत किशोर की जन सुराज से जुड़ गए थे. 2 अक्टूबर को जन सुराज के स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर प्रशांत किशोर ने देवेंद्र प्रसाद यादव की मंच से तारीफ की थी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading