बिहार की नीतीश सरकार के बुलावे पर बड़े औद्योगिक घराने आ गए पटना, बता रहे निवेश योजना

पटना के ज्ञान भवन में गुरुवार सुबह से बिहार बिजनेस कनेक्ट 2024 के तहत दो दिवसीय ग्लोबल बिजनेस इनवेस्टर्स समिट शुरू हो चुका है। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, उद्योग विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा ने इसका शुभारंभ किया।

इस समिट के जरिए बिहार सरकार बड़ी-बड़ी कंपनियों को बिहार में अपना उद्यम लगाने का न्यौता दे रही। इस साल देश विदेश की 80 से अधिक कंपनियों के प्रतिनिधि इस समिट में शामिल हुए। बिहार सरकार अपने स्टार्टअप पॉलिसी पर खूब फोकस कर रही है।

उद्योग विभाग की सचिव वंदना प्रेयसी ने कहा कि बिहार अब नई गाथा लिखने जा रहा है। हमलोग फूड प्रोसेसिंग, फार्मा, प्लास्टिक और बायोफूल पॉलिसी लाने जा रहे हैं। यह उद्योग जगत के मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि हमलोग निवेशकों से अपील है कि आप लोग बिहार में निवेश करें। बिहार इसके लिए तैयार है। उद्योग में यहां काफी संभावनाएं हैं।
पिछले साल की तरह इस साल भी समिट में कई बड़ी कंपनियां शामिल हुई हैं। 2023 ग्लोबल बिजनेस इनवेस्टर्स समिट में अंबानी, अडाणी, गोदरेज सहित समेत करीब 300 कंपनियां शामिल हुई थी। इन कंपनियों ने कुल 50,530 करोड़ रुपए के MOU पर हस्ताक्षर किया था। हालांकि एक साल बाद भी अब तक मात्र तीन कंपनियों का प्रोजेक्ट शुरू हो पाया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading