मुजफ्फरपुर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में निकाला ‘आंबेडकर सम्मान मार्च’

मुजफ्फरपुर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में आंबेडकर सम्मान मार्च निकाला। यह मार्च तिलक मैदान स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय से मोतीझील, सदर अस्पताल रोड होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचा। 

जहां कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बाद में प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से मिलकर ज्ञापन सौंपते हुए केंद्रीय गृह मंत्री से माफी मांगने व इस्तीफा देने की मांग की।

वहीं नगर विधायक विजेंद्र चौधरी ने कहा कि बाबा साहेब का अपमान राष्ट्रीय सम्मान के साथ खिलवाड़ है। साथ ही जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने कहा कि बाबा साहेब का अपमान राष्ट्रीय सम्मान पर ठेस है। इस दौरान मार्च मे धर्मवीर शुक्ला, मुकेश त्रिपाठी, लोकक्रांति यादव, केदार सिंह पटेल, अब्दुल वारिस सद्दाम, कृष्ण मुरारी सिंह, महेश लाल, कौशल चौधरी, राजू सहनी, बबलू गुप्ता व अन्य शामिल हुए।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.