मुजफ्फरपुर के कच्ची-पक्की स्थित निषाद भवन के “कैप्टन निषाद सभागार” में पूर्व केंद्रीय मंत्री कैप्टन जय नारायण प्रसाद निषाद जी की 6वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। बता दें कि समारोह की अध्यक्षता कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष अरविंद मुकुल द्वारा किया गया।
इस दौरान उतर प्रदेश के पूर्व मंत्री और सांसद विशम्भर निषाद, समाजवादी नेता डा हरेंद्र कुमार, पूर्व मंत्री विधायक इसराइल मंसूरी, विधायक निरंजन राय, विद्यायक राजीव कुमार यादव, मुन्ना यादव, विधायक अमर पासवान सहित समाज के हर क्षेत्र के प्रतिनिधि शामिल हुए।




