पटना: ‘कुछ माफिया और बहरूपिया ने छात्रों के आंदोलन को बेच दिया. कहता है कि छात्रों के बदले मैं लाठी खाउंगा लेकिन उसने प्रशासन से मिलकर छात्रों को पीटवाने का काम किया’ पटना में लाठीचार्ज में घायल छात्रा से मिलने के लिए पप्पू यादव पीएमसीएच पहुंचे.


इस दौरान मीडिया ने प्रशांत किशोर के लेकर सवाल किया तो भड़क गए. उन्होंने प्रशांत किशोर को बहरूपिया बताया और छात्रों से अपील है कि ‘ऐसे लोगों को उठाकर फेंक दो’


