बिहार में 2025 का साल बेहद शानदार साबित होने वाला है, क्योंकि बिहार शिक्षा विभाग में बंपर भर्ती होने वाली है। राज्य में नवस्थापित एवं उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 6,421 विद्यालय सहायकों की नियुक्ति की जाएगी। विद्यालय सहायकों को 16,500 मासिक सैलरी दी जाएगी। इसके अतिरिक्त बिहार विद्यालय सहायक की सैलरी में प्रतिवर्ष 500 रुपये की वृद्धि की जाएगी।

इतने पदों पर होगा चयन
इस भर्ती अभियान के माध्यम से पटना में 210, नालंदा में 149, भोजपुर में 147, बक्सर में 88, रोहतास में 166, कैमूर में 121, गया में 258, जहानाबाद में 59, अरवल में 33, नवादा में 142, औरंगाबाद में 140, मुजफ्फरपुर में 305, सीतामढ़ी में 184, शिवहर में 44, पूर्वी चंपारण में 341, पश्चिमी चंपारण में 277, वैशाली में 232, सारण में 240, सिवान में 226, गोपलगंज में 185, दरभंगा में 268,
मधुबनी में 296, समस्तीपुर में 318, सहरसा में 121, सुपौल में 144, मधेपुरा में 131, पूर्णिया में 208, अररिया में 186, किशनगंज में 117, कटिहार में 202, भागलपुर में 174, बांका में 130, मुंगेर में 65, शेखपुरा में 36, लखीसराय में 75, जमुई में 130, खगड़िया में 96 और बेगूसराय में 177 विद्यालय सहायक नियुक्त किए जाएंगे।

इस भर्ती के तहत पटना में 210, नालंदा में 149, भोजपुर में 147, बक्सर में 88 विद्यालय सहायक नियुक्त किए जाएंगे। जल्द इसके लिए विस्तृत अधिसूचना जारी की जाएगी। जिसमें आवेदन तिथि और पोस्ट से संबंधित योग्यता आदि का विवरण मौजूद होगा।


