बिहार के इस जिले में पड़ रही सबसे अधिक ठंड, कैमूर में शीतलहर के बीच SDM ने बांटा कंबल

कैमूर: बिहार के कैमूर जिले में पिछले तीन दिनों से तेज हवा में शीतलहर चलने से ठंड काफी बढ़ गयी है. हाड़ कंपाने वाली ठंड से बचाव को लेकर लोग कहीं अलाव जलाकर आग ताप पर हैं तो कई लोग बिना वजह के इस बढ़ते ठंड में बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं.

कैमूर में गिर रहा पारा

जिले में अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री है. वहीं बढ़ते ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी लोगों से अपील किया है कि बिना वजह के बाहर नहीं निकले और अगर कोई काम से बाहर निकलते हैं तो गर्म कपड़ा पहनकर ही निकले और बढ़ते ठंड से बचने की कोशिश करें.

जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण
वहीं बढ़ते हुए ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर मोहनिया एसडीएम राकेश कुमार सिंह ने शहर में अलाव की व्यवस्था का निरीक्षण किया. इस दौरान एसडीएम राकेश कुमार सिंह ने जरूरतमंदों के बीच कंबल का भी विवरण किया. मोहनिया बीडीओ और ईओ भी एसडीएम के साथ मौजूद रहे.

बिहार में शीतलहर का अलर्ट

4 जनवरी तक बिहार के कई जिलों में शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. 3 दिसंबर को भागलपुर, खगड़िया, बांका, मुंगेर और जमुई को छोड़कर अन्य सभी 33 जिलों में कनकनी वाली ठंड बढ़ेगी.4 जनवरी को बिहार के पूर्वी-पश्चिमी-उत्तरी इलाके में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है.

सबसे कम तापमान वाला जिला

2 जनवरी को बिहार में सबसे न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री बांका और रोहतास के डेहरी में दर्ज किया गया. राज्य के 22 जिले ऐसे हैं, जहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे आ गया है.मौसम विभाग के मुताबिक 29 शहरों के न्यूनतम और 32 के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज किया गया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading