बीपीएससी अभ्यर्थियों ने पॉलिटिशियनों के साथ बड़ा ‘खेल’ कर दिया, अब पीके पर हो सकता है एक्शन!

पटना. बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर जहां बीते दिनों छात्र आंदोलनरत रहे हैं, वहीं इस पर राजनीति भी खूब हुई है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, जन सुराज के प्रशांत किशोर और सांसद पप्पू यादव जैसे नेता लगातार इस मुद्दे को लेकर सड़कों पर उतरते रहे हैं. छात्रों की बात करते हुए कांग्रेस और भाकपा माले के नेता भी इस विरोध के साथ खड़े रहे हैं.

इस बीच बीपीएससी ने परीक्षा रद्द करने की मांग को खारिज कर एक सेंटर पर हुई अनियमितता पर एक्शन लिया. बीपीएससी ने बापू सभागार परीक्षा केंद्र की परीक्षा रद्द कर पुनर्परीक्षा का ऐलान कर दिया. आज (4 जनवरी) जब यह परीक्षा शुरू हुई तो अभ्यर्थियों ने अपनी बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर इस पर चल रही सियासत को नकार दिया.

बीपीएससी से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार लोक सेवा आयोग की पुनर्परीक्षा में अभ्यर्थियों की संख्या बढ़ गई है. पिछली बार की तुलना में इस बार 1200 अधिक अभ्यर्थियों ने एडमिट कार्ड डाउनलोड किया. पिछली बार की तुलना में इस बार कुल 8200 परीक्षार्थियों ने एडमिट कार्ड डाउनलोड किया. बता दें कि बापू परीक्षा भवन में पिछली बार 12000 में कुल 7000 में ही एडमिट कार्ड डाउनलोड किया था. खास बात यह रही की धरना और आंदोलन के बाद भी अभ्यर्थियों पर इसका कोई असर नहीं देखा गया और बिहार लोक सेवा आयोग ने इसको लेकर प्रसन्नता व्यक्त की है.

बता दें कि बीपीएससी परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर जन सुराज के प्रशांत किशोर अपने समर्थकों के साथ आज भी अनशन पर हैं. वहीं जानकारी के अनुसार आज परीक्षा खत्म होने के बाद पटना जिला प्रशासन पीके पर कार्रवाई कर सकता है. पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह ने कहा है कि परीक्षा संपन्न कराना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है और आज पीटी परीक्षा खत्म होने के बाद जिला प्रशासन कार्रवाई कर सकता है.

बता दें कि प्रशांत किशोर को जिला प्रशासन की तरफ से पहले ही नोटिस दिया जा चुका है. जानकारी के अनुसार, बीपीएससी परीक्षा खत्म होने के बाद जिला प्रशासन ठोस कदम उठाएगा. गौरतलब है कि बीते दो दिनों से प्रशांत किशोर पटना के गांधी मैदान में धरना दे रहे हैं. प्रशासन का कहना है कि इसके लिए पहले इजाजत नहीं ली गई थी लिहाजा इसके विरुद्ध प्रशासन कार्रवाई करेगा. बता दें कि बीपीएससी परीक्षार्थियों का आंदोलन अब सियासी मुद्दा भी बन चुका है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.