मुजफ्फरपुर जिला के सरैया थाना अंतर्गत सादिकपुर (सरैया) में असमाजिक तत्त्वों द्वारा व्यवसायी संघ, सरैया के सचिव नन्हक साह पर जानलेवा हमला तथा उनपर किये गए रंगदारी का झूठे मुकदमें के खिलाफ पुलिस उप महानिरीक्षक के समक्ष व्यवसायी संघ के सदस्यों ने धरना प्रदर्शन किया।


जहां प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जमीन कब्ज़ा करने वाले भू माफियाओं के खिलाफ सरैया की जनता ‘भू माफिया भगाओ, अस्पताल बचाओ’ के आंदोलन में शामिल थें इस कारण नन्हक साह पर जानलेवा हमला किया गया। जिसके बाद व्यवसायी संघ के सदस्यों ने यह मांग की है कि नन्हक साह पर लगे झूठे मुकदमें को रद्द कर हमला करने वाले अपराधियों को गिरफ्तार किया जाए।


