जंबूरी मैदान पहुंचे लाखों भाजपा कार्यकर्ता, कैलाश खेर की प्रस्तुति शुरू
भाजपा के महाकुंभ में शामिल होने के लिए कार्यकर्ताओं का आना मंगलवार तड़के से शुरू हो गया। रैली की शक्ल में विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ता जंबूरी मैदान पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम स्थल में बाहर से आए कार्यकर्ताओं को भोजन कराया जा रहा है। आयोजन में आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए 9 स्पेशल ट्रेन, 12 हजार बसें और 8 हजार से ज्यादा निजी वाहनों का इंतजाम किया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भोपाल पहुंच गए हैं। कार्यक्रम स्थल पर गायक कैलाश खेर अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं।
भेल इलाके में जाम की स्थिति, अॉफिस जाने वाले लोग जाम में फंसे।
– उज्जैन सांसद चिंतामणि मालवीय की गाड़ी डाइवर्ट कराई। यहां से पैदल गए। जबकि स्वास्थ्य मंत्री रुस्तम सिंह की गाड़ी को जाने दिया।
कैलाश खेर की प्रस्तुति शुरू।
– केंद्रीय मंत्री उमाभारती मंच पर पहुंची।
– केंद्रीय मंत्री एवं चुनाव प्रबंध समिति के अध्य नरेंद्र सिंह तोमर पहुंचे।
– मध्यप्रदेश के प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुधे एवं रामलाल कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।
हबीबगंज रेलवे स्टेशन पर बाहर से आए कार्यकर्ताओं को महाकुंभ में ले जाने के लिए करीब 100 बसें लगाई गईं हैं। यहां कार्यकर्ताओं की भीड़ को देखते हुए ट्राफिक रोक दिया गया। राजधानी के मेन स्टेशन से भी कार्यकर्ताओं को यहां लाने के लिए 150 बसों को इंतजाम किया गया
महाकुंभ में पहुंच रहे लोगों को पहले से ही ये बताया जा चुका है कि महाकुंभ में पहुंचते ही पहले भोजन कर लें। इसके बाद जिलाबार निर्धारित किए गए स्थान पर जाकर बैठे।