बिहार में कल से फिर बढ़ेगी ठंड, जानिए शीतलहर से कब मिलेगी राहत, IMD का अलर्ट

पटना: पश्चिमी विक्षोभ के कारण बिहार में ठंड का सितम जारी है. 18 से 22 जनवरी तक ठंड बढ़ने की संभावना है, लेकिन बहुत जल्द इससे राहत मिलने वाली है. आईएमडी के अनुसार 26 जनवरी से मौसम में बदलाव होने लगेगा. तापमान में कमी देखने को मिलेगी. हालांकि पूरे जनवरी में ठंड बनी रहने की संभावना है. फरवरी से ज्यादा राहत की उम्मीद है.

22 जनवरी तक का पूर्वानुमान

IMD के अनुसार 18 जनवरी से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा. 4 दिनों के बाद 22 जनवरी को एक और नया विक्षोभ सक्रिय होगा. इस कारण उत्तर भारत के कुछ राज्यों में ठंड बढ़ेगी. बिहार के कई जिलों में ठंड का असर देखने को मिलेगा. ठंड को देखते हुए बिहार आपदा विभाग की ओर से राहत कार्य भी किए जा रहे हैं.

तामान में होगी गिरावट

मौसम विभाग ने शुक्रवार को पटना समेत आसपास के जिलों कोहरा की संभावना जतायी है. पछुआ हवा के कारण कनकनी बढ़ सकती है. 18 से 22 जनवरी तक तापमान में गिरावट हो सकती है. ऐसा पश्चिमी विक्षोभ के कारण होगा.

इन जिलों में राहत

बता दें बिहार के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गयी है. गुरुवार को बांका में न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. एस सप्ताह पहले बिहार के कुछ जिलों में 4 से 5 डिग्री तापमान रहता था. बक्सर, छपरा, सासाराम, नालंदा, फारबिसगंज और किशनगंज में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गयी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading