नहीं रहे भोजपुरी के मशहूर एक्टर सुदीप पांडे, हार्ट अटैक से हुआ निधन, दौड़ी शोक की लहर

भोजपुरी के मशहूर एक्टर सुदीप पांडे ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. सुदीप पांडे का हार्ट अटैक की वजह से निधन हुआ. उनके निधन से भोजपुरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई. अचानक से उनके निधन की खबर सुनकर हर कोई हैरान और हताश है. सुदीप पांडे ने 15 जनवरी सुबह करीब 11 बजे आखिरी सांस ली. इस बात की जानकारी सुदीप पांडे के एक करीबी मित्र ने दी है.

भोजपुरी फिल्मों में सुदीप पांडे ने अमिट छाप छोड़ी है. वे एक मंझे हुए कलाकार था. बतौर एक्टर और निर्माता सुदीप पांडे ने भोजपुरी फिल्मों में बढ़िया काम किया. वे अपने पीछे अपने चाहने वालों का हुजूम छोड़ गए हैं. तभी तो फैंस उनके निधन से काफी दुखी हैं.

वे अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दिवंगत अभिनेता को भावभीनी श्रद्धाजलि दे रहे हैं. यकीनन सुदीप पांडे का यूं चले जाना भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ा झटका है.

महज 30 साल की उम्र में हुआ निधन

सुदीप पांडे का महज 30 साल के थे. इतनी कम उम्र में निधन से उनके प्रशंसक हैरान हैं. सुदीप पांडे ने 2007 से भोजपुरीया भैया फिल्म से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था. इसके उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और उनके नाम एक के बाद एक कई सुपरहिट फिल्में जुड़ती चली गईं. प्यार में, बलवा और धरती जैसी कई फिल्मों में उन्होंने अपने दमदार अभिनय से लोगों को दीवाना बना लिया.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.