‘उप-मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी..’ अरे ये कब हुआ? दिलीप जायसवाल की जुबान फिसली तो RJD ने मजे ले लिए

पटना: राजनीति में विरोधी को जहां मौका मिलता है, वहीं अपने प्रतिद्वंदी पर टूट पड़ता है. विधानसभा चुनाव को लेकर जिस तरह बिहार की राजनीति गरमायी हुई है, वैसे में विपक्ष कहां इतना शानदार मौका हथियाने चूकता. राज्य सरकार के मंत्री और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने गलती से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जगह ‘उप-मुख्यमंत्री’ क्या कह दिया, आरजेडी ने इसे भारतीय जनता पार्टी की ‘सियासी साजिश’ बता दिया. इसी बहाने जेडीयू को पर ‘अलर्ट’ रहने का दांव चल दिया है.

आरजेडी का सत्ता पक्ष पर हमला

वहीं, इस बयान के सामने आने के बाद राष्ट्रीय जनता दल ने सत्ता पक्ष पर जोरदार हमला बोला. आरजेडी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर दिलीप जायसवाल का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘उपमुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा. भाजपा ने कब नीतीश कुमार को उपमुख्यमंत्री बना दिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading