बिहार के मशहूर यूट्यूबर और कॉमेडियन मनी मेराज का नया वीडियो सॉन्ग “काला चश्मा” को आज यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया हैं। जिसे लेकर मुजफ्फरपुर के माड़ीपुर स्थित एक निजी होटल सभागार में प्रेस वार्ता आयोजित की गई।

‘काला चश्मा’ वीडियो सांग में यूट्यूबर मनी मेराज और वन्नु दी ग्रेट ने अहम भूमिका निभाई हैं और इस गाने को सिंगर चांद और शिल्पी राज ने गाया हैं। जबकि इस गाने के बोल मन्नू साहू ने लिखे हैं। वहीं इस गाने का निर्देशन सतेंद्र ने किया हैं। 
मनी मेराज अपनी देसी कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं, उनके वीडियोज पर 30-40 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आते हैं और उनके कई एल्बम गानों के व्यूज 100 मिलियन से अधिक गए हैं। इसी दौरान उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया से सिनेमा में कदम रखा हैं। जहां मनी मेराज की पहली भोजपुरी फिल्म वेलकम ने बड़े परदे पर धूम मचाया था। ऐसे में एक बार फिर वीडियो सॉन्ग के साथ मनी मेराज जलवा बिखेर रहे हैं। 
काला चश्मा रिलीज होने के बाद से ही इस वीडियो सांग को फैंस की ओर से जबरदस्त सपोर्ट किया जा रहा है। उनके प्रशंसकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा हैं। वहीं अभिनेता मनी मेराज ने कहा कि दर्शकों के प्यार की जरूरत है।



