पूर्णिया. सांसद पप्पू यादव ने दिल्ली और पंजाब के आम आदमी पार्टी की सरकार (Aam Aadmi Party government in Delhi and Punjab) पर बड़ा कटाक्ष किया है. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार टेररिस्ट के पैसे से चल रही है. आप ने कनाडा के एक टेररिस्ट से 124 करोड़ रूपया डोनेशन लिया है. पप्पू यादव ने आपके राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी टेररिस्ट के साथ सौ से अधिक बार बात हुई है, जिसका कॉल रिकॉर्ड भी आया है.

पप्पू यादव ने कहा कि पंजाब में पाकिस्तान का बॉर्डर (Pakistan Border) खोल दिया गया है और वहां से आतंकवादियों द्वारा खुलेआम नशा का सामान और हथियार पंजाब भेजा जा रहा है. पंजाब की सरकार पूरी तरह टेररिस्ट के बदौलत ही चल रही है. अरविंद केजरीवाल पर भी गंभीर आरोप लगाते पूर्णिया सांसद ने कहा कि वह दुनिया का सबसे खास आदमी बन गया है. वह कहता था कि मैं आम आदमी की तरह रहूंगा लेकिन आज उल्टा है.


पप्पू यादव ने खुलकर किया AAP पर हमला
पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेताओं को पैसे दिए गए हैं, पाकिस्तान पूरे पंजाब को तबाह कर दिया है. इन्होंने आम आदमी पार्टी बनी ही थी कनाडा के टेररिस्ट के सहयोग से और इस्टैबलिश्ड करने के लिए आम आदमी पार्टी की पंजाब का सरकार है. वह चल ही रहा है टेररिस्ट के सपोर्ट से.


आप के विकास मॉडल पर भी पप्पू यादव का हमला
पप्पू यादव ने आम आदमी पार्टी की सरकार के विकास मॉडल पर भी हमले किये. उन्होंने कहा कि यमुना बहुत गंदा, प्रदूषण अत्यधिक, नल का गंदा पानी, मोहल्ला क्लीनिक गायब, पेरिस की सड़क गायब, पूर्वांचल के लोगों पर रेडी ताला पर हफ्ता, एक ईंटा लगाएंगे तो हफ्ता, एक रूम बनाएंगे तो 2 लाख, राशन कार्ड पूर्वांचल का नहीं बनेगा.
