नीतीश के पीछे-पीछे हाथ जोड़े पप्पू यादव ! दोनों के चेहरों पर ऐसी खुशी पहले नहीं दिखी, जानें कारण

पूर्णिया: मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्णिया में प्रगति यात्रा के तीसरे चरण का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने समानार्थी सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की. इस बैठक में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव भी शामिल हुए. मुलाकात के दौरान और बाद में जिस तरह से पप्पू यादव ने नीतीश कुमार से गर्मजोशी से मुलाकात की, उसकी खूब चर्चा हो रही है. पप्पू यादव लगातार नीतीश कुमार के साथ-साथ हाथ जोड़े और चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान लिए नजर आए.

‘मैं नीतीश कुमार के साथ खड़ा हूं’- पप्पू यादव

पप्पू यादव ने नीतीश कुमार से कई मुद्दों पर बात की. पप्पू यादव ने नीतीश कुमार के सामने कई मांगें भी रखीं. उन्होंने पूर्णिया में हाईकोर्ट जैसा बेंच, भ्रष्टाचार मुक्त पूर्णिया, रोजगार, पलायन और कोसी-सीमांचल जैसे मुद्दे रखे. सीएम नीतीश कुमार की तरफ से उन्हें आश्वासन भी मिला. बैठक के बाद पप्पू यादव ने कहा कि नीतीश कुमार के द्वारा किए जा रहे विकास पर वह उनका साथ देंगे. विकास के मामले में मैं नीतीश कुमार के साथ खड़ा हूं.

गाड़ी तक छोड़ने के लिए सीएम के पीछे-पीछे रहे पप्पू

पप्पू यादव ने कहा कि मैंने तीन योजना की जांच की मांग सीएम नीतीश से की है. चीफ सेक्रेटरी ने हमें सीओ मामले में भी कार्रवाई का आश्वासन दिया है. बैठक के बाद मुख्यमंत्री को पूर्णिया सांसद उनकी गाड़ी तक छोड़ने गए. इस दौरान भी दोनों के बीच काफी बातचीत होती रही. पप्पू यादव लगातार क्षेत्र की समस्याओं से सीएम को अवगत कराया. नीतीश कुमार ने डीएम को आवश्यक जांच का निर्देश दिया है.

पप्पू ने की नीतीश की तारीफ

मंगलवार को प्रगति यात्रा के दौरान नीतीश कुमार पूर्णिया पहुंचे थे और जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी के साथ पूर्णिया के समानार्थी सभागार में समीक्षा की बैठक की. इस अवसर पर पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव भी उपस्थित थे. इस दौरान पप्पू यादव, नीतीश कुमार की बड़ाई करते दिखे.

62 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

हालांकि कई मंचों पर पूर्णिया सांसद ने नीतीश कुमार का जमकर विरोध किया है. यह पहला मौका था जब पप्पू यादव ने नीतीश की इतनी प्रशंसा की हो. बता दें कि पूर्णिया में प्रगति यात्रा के तहत 580.87 करोड़ की 62 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading