अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर अ’सामाजिक तत्वों का ह’मला, आधा दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मी घा’यल

पटना: राजधानी पटना में जाम की समस्या को देखते हुए लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में दीघा थाना क्षेत्र के फ्लाईओवर के नीचे अतिक्रमण हटाने गई पुलिस और नगर निगम की टीम पर असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया. वहीं मौके पर मौजूद मजिस्ट्रेट गजेंद्र कुमार की बोलेरो में भी तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया. इस हमले में आधा दर्जन के करीब पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं.

पुलिस टीम पर उपद्रवी तत्वों का हमला

अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर लगातार उपद्रवी तत्व के द्वारा पथराव किया गया. जिससे वहां मौजूद स्थानीय लोग जो बाजार में खरीदारी कर रहे थे उनके बीच भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया. इस दौरान पुलिसकर्मी और नगर निगम के कर्मी सड़कों भागकर अपनी जान बचाते दिखें. वहीं पीछे से उनके ऊपर लगातार उपद्रवी तत्व ईंट-पत्थर बरसाते रहे.

अतिक्रमण हटाने पहुंची थी पुलिस

हाई कोर्ट के आदेश के बाद दो दिनों से दीघा थाना क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने का काम किया जा रहा था. जिसमें आदेश के बाद सब्जी मंडी, मछली बाजार दीघा हाट में जाम की समस्या को देखते हुए दंडाधिकारी के नेतृत्व में नगर निगम और पुलिस प्रशासन के साथ अतिक्रमण हटाया जा रहा था. इसी को लेकर स्थानीय दुकानदारों में काफी आक्रोश था और जब बीते बुधवार को पुलिस टीम वहां गई तो दुकानदारों ने उनका विरोध किया.

हमले में कई पुलिस कर्मी हुए घायल

बता दें कि देखते ही देखते भीड़ उग्र हो गई और उपद्रवी तत्वों ने पथराव कर दिया. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. वहीं इस मामले में विधि व्यवस्था डीएसपी दिनेश कुमार पांडे ने बताया कि बुधवार को स्थानीय दुकानदारों के द्वारा नगर निगम और पुलिस टीम पर हमला किया गया है, जिसमें कई पुलिस कर्मी घायल हो गए हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading