मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के खबड़ा में फ्लिपकार्ट के गोदाम में हुए डकैती व डिलीवरी ब्वॉय प्रकाश मिश्रा की हत्या का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर दिया है।


जहां पुलिस ने बताया कि 10 अपराधियों ने मिलकर पूरी वारदात को अंजाम दिया था. इसमें सरैया समेत आसपास के पड़ोसी जिले के अलग-अलग जगहों के अपराधी शामिल थे। जिसमें एसआइटी ने वारदात में शामिल लाइनर संदीप कुमार झा को गिरफ्तार कर लिया है।


उसके पास से पुलिस ने डकैती व हत्या में इस्तेमाल देसी कट्टा, एक कारतूस, गोदाम से लूटे गए दूसरे नाम का दो आधार कार्ड, इकार्ट लिखा हुआ चार खाली रैपर, 12 हजार नकदी, चोरी की एक बाइक बरामद किया है। वहीं इस घटना में फरार चल रहे नौ और अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीम की छापेमारी की जा रही है। 
