नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र के पहले दिन केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया. सर्वेक्षण के अनुसार भारत की वित्त वर्ष 2026 की जीडीपी वृद्धि 6.3-6.8 फीसदी के बीच रहने की उम्मीद है.
2024-25 का आर्थिक सर्वेक्षण पिछले सर्वेक्षण से छह महीने की छोटी अवधि में आया है, जिसे आम चुनाव के बाद जुलाई 2024 में पेश किया गया था. इससे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 22 जुलाई 2024 को संसद में 2023-2024 के लिए आर्थिक सर्वेक्षण दस्तावेज पेश किया था.