तेजस्वी यादव ने डिप्टी सीएम को लेकर विवादित शब्दों का किया इस्तेमाल, विजय सिन्हा को बताया ‘लोल उपमुख्यमंत्री’

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम पर हैं। इस दौरान तेजस्वी मीडिया कर्मियों से भी रूबरू होते हैं। तेजस्वी आज सारण में हैं। सारण में मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान तेजस्वी ने कई बातों को लेकर बिहार सरकार पर निशाना साधा। तेजस्वी ने इस दौरान सूबे के उपमुख्यमंत्री को लेकर बड़ी बात कह दी है। उन्होंने उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा को लोल उपमुख्यमंत्री बताया है।

 

डिप्टी सीएम को बताया लोल उपमुख्यमंत्री

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा पर तंज कसते हुए उन्हें ‘लोल उपमुख्यमंत्री’ कहा। तेजस्वी यादव ने डिप्टी सीएम को लेकर विवादित शब्द का इस्तेमाल किया है। दरअसल तेजस्वी यादव बीते दिन महात्मा गांधी के पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम नीतीश के द्वारा ताली बाजे जाने को लेकर बयान दे रहे थे। इसी दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि “एक ऐसा लोल उपमुख्यमंत्री बनाए हैं जो बिना सोचे-समझे ताली बजाने जा रहा था।

सीएम नीतीश पर बोला हमला

उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के व्यवहार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि महात्मा गांधी जी के शहादत दिवस पर जब मुख्यमंत्री ताली बजा रहे थे, तब विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा, जो पूरी तरह नीतीश कुमार का अनुसरण करते हैं, बिना सोचे-समझे ताली बजाने वाले थे। जैसे ही मुख्यमंत्री ने ताली बजाना बंद किया, विजय सिन्हा ने भी हाथ रोक लिया।

तेजस्वी यादव ने कहा कि अब ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य चलाने में सक्षम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश जैसा बयान दे रहे हैं या जो व्यवहार कर रहे हैं उससे साफ जाहिर हो रहा है कि सीएम नीतीश से अब बिहार चलने वाला नहीं है। इसके साथ ही, उन्होंने उत्तर प्रदेश और बिहार सरकार से कुंभ मेले में मारे गए बिहार के लोगों के लिए मुआवजा देने की मांग की।

उन्होंने कहा कि कुंभ में जिनकी मौत हुई है, उनके परिजनों को मुआवजा मिलना चाहिए और घायलों का उचित इलाज कराया जाना चाहिए। तेजस्वी यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि अगर मुख्यमंत्री और अन्य लोग कुंभ के लिए बड़े स्तर पर प्रचार कर रहे थे, तो लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी उनकी जिम्मेदारी थी। सरकार को पहले से ही बेहतर व्यवस्था करनी चाहिए थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading