गया में इंटर परीक्षार्थियों ने किया बवाल, लेट से पहुंचने पर नहीं मिली एंट्री; समझाने पहुंची पुलिस

आज से बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा शुरू हो गई है। पहले दिन प्रथम पाली में बायोलॉजी और फिलॉस्फी विषय की परीक्षा आयोजित की जा रही है। गया जिले में परीक्षा को लेकर 61 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं और यहां 9 बजे तक परीक्षार्थियों का प्रवेश करा लिया गया है। हालांकि 9 बजे सुबह की परीक्षा केंद्र के गेट बंद हो गया था। गया शहर के रमना रोड स्थित कन्या उच्च विद्यालय में बने आदर्श परीक्षा केन्द्र गया के बाहर आठ परीक्षार्थी को विलंब से पहुंचने के कारण प्रवेश नहीं मिला है।

अभिभावकों ने किया हंगामा 
वहीं रमना रोड में स्थित आदर्श परीक्षा केन्द्र पर परीक्षार्थियों को लेट पहुंचने के कारण आठ परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं करने देने के बाद, जहां परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्र के गेट पर रो-रो कर बुरा हाल है। छात्राओं को रोते देख अभिभावक भी भावुक हो गए और परीक्षा केन्द्र के बाहर जम कर हंगामा करने लगे।

हंगामा कर रहे परीक्षार्थी और अभिभावक गेट को पिटने लगे। उस दौरान लोगों ने गेट तोड़ने का भी प्रयास किया। हालांकि उक्त घटना की जानकारी मिलते ही काफी संख्या में पुलिस अधिकारी दलबल के साथ पहुंचे। कुछ देर तक पुलिस अधिकारियों को भी लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा।

आठ छात्राएं नहीं दे पाईं परीक्षा
हंगामा कर रहे लोगों ने कहा कि मात्र दो मिनट ही लेट हुआ था। हमलोगों के सामने परीक्षा केन्द्र के अंदर शिक्षिका और पुलिस वाले गए। आखिर इन लोगों को परीक्षा केंद्र में क्यों प्रवेश करने दिया गया। फिलहाल पुलिस आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर परीक्षा केन्द्र के बाहर से हटाया गया। हालांकि परीक्षा के पहले दिन आठ छात्राएं परीक्षा नहीं दे पायी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading