‘वेलेंटाइन डे’ से पहले चर्चा में दारोगा-कांस्टेबल की Love Story, हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद हुई शादी

बांका: बिहार के बांका में एकदारोगा और एक महिला कांस्टेबल की शादी चर्चा का विषय बन गई है. इन दोनों का पिछले दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था लेकिन उनके घरवाले शादी के लिए तैयार नहीं थे. दोनों फैमिली के बीच जारी हाई वोल्टेज ड्रामा के बावजूद आखिरकार दोनों ने देवघर स्थित बाबाधाम जाकर सात फेरे ले लिए.

दारोगा ने महिला कांस्टेबल से रचाई शादी

बांका जिला के बेलहर थाना में पदस्थापित पीएसआई राजेश कुमार और चांदन थाने में कार्यरत महिला कांस्टेबल स्वीटी कुमारी के बीच पिछले दो वर्षों से प्रेम संबंध था. पिछले तीन दिनों से जारी ‘हाई वोल्टेज ड्रामा’ के बाद सोमवार को बाबा बैजनाथ मंदिर में जाकर दोनों शादी के अटूट बंधन में बंध गए.

रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे घरवाले

राजेश कुमार और स्वीटी कुमारी की शादी के लिए उनके परिवार के लोग तैयार नहीं थे. एक तरफ जहां पीएसआई के घरवाले महिला कांस्टेबल से किसी भी हाल में शादी नहीं कराने की जिद पर अड़े थे, वहीं महिला कांस्टेबल ने किसी भी सूरत में राजेश से ही शादी करने के लिए अड़ गई थी. दोनों ही परिवारों के बीच पिछले तीन दिनों से बवाल मचा हुआ था.

बाबाधाम में लिए सात फेरे

इसी बीच सोमवार की देर रात देवघर स्थित बाबा बैजनाथ मंदिर मे दोनों प्रेमी युगल ने राजी-खुशी शादी रचा ली. ये शादी पूरी तरह से दहेज रहित थी. इस शादी में एसडीपीओ और चांदन थानाध्यक्ष सहित कई पुलिस पदाधिकारी और पुलिस कर्मी गवाह बने और दोनों के वैवाहिक बंधन मे बंध जाने की बधाई दी. अब इस शादी की पूरे इलाके में खूब चर्चा हो रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading