पटना: बिहार में सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है. बिहार पुलिस में होमगार्ड के 15 हजार से अधिक पदों पर बहाली की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी. इस भर्ती का प्रस्ताव और रोस्टर बिहार सरकार को भेजा जा चुका है. जल्द ही विज्ञापन प्रकाशित होगा.

वेबसाइट पर जारी होगा विज्ञापन
बिहार में होने वाले होमगार्ड के 15000 जवानों भर्ती का विज्ञापन केंद्रीय चयन परिषद की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जारी किया जाएगा. विज्ञापन जारी होने के बाद तय समय सीमा के अंदर आवेदन दे सकेंगे. जल्द ही आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी किया जाएगा. विज्ञापन पब्लिश करने के लिए प्रारुप भी मांगा गया है.

आवेदन के लिए शैक्षणिक योग्यता
होमगार्ड के जवान बनने के लिए इच्छुक अभ्यार्थियों के लिए विभाग ने शैक्षणिक योग्यता तय की है. विभाग द्वारा वेबसाइट पर शैक्षिक योग्यता आयु सीमा होमगार्ड जवान की सैलरी और शारीरिक मापदंड की सारी जानकारी उपलब्ध होगी. आवेदन के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं या 12वीं पास या इसके समकक्ष हो सकती है.

जिलावर आएगा विज्ञापन
होमगार्ड के 15000 जवानों के लिए जो विज्ञापन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है, उसके लिए जिलावार रिक्ति जारी कर दी गई है. अधिसूचना के मुताबिक 31 दिसंबर 2024 तक होमगार्ड की रिक्तियों की संख्या जिलेवार मिल गई है. पटना जिला में 1479, नालंदा में 812, भोजपुर में 511, रोहतास में 559, बक्सर में 312, कैमूर में 241, गया में 909, नवादा में 361, जहानाबाद में 317, सीतामढ़ी में 439, गोपालगंज में 395, सिवान में 231, औरंगाबाद में 217 और मुजफ्फरपुर में 296 पदों के लिए भर्ती होगी.

इन जिलों में इतने पदों के लिए वैकेंसी
वहीं, छपरा में 690, शिवहर में 78, मोतिहारी में 474, दरभंगा में 741, समस्तीपुर में 731, बेतिया में 311, कटिहार में 484, पूर्णिया में 280, अररिया में 122, मधुबनी में 607, किशनगंज में 280, सुपौल में 144, सहरसा में 74, भागलपुर में 666, मधेपुरा में 193, मुंगेर में 171 लखीसराय में 123 जमुई में 257, बेगूसराय में 422, खगड़िया में 111, शेखपुरा में 192, जहानाबाद में 317 और बांका में 294 पदों के लिए विज्ञापन आएगा.
