मुजफ्फरपुर : दो दिवसीय विद्या की देवी माता सरस्वती के पूजा का मंगलवार को समापन हुआ। विभिन्न स्कूल-कॉलेज में यह पूजा हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। बच्चे भी इस पूजा में पीछे नहीं रहे। पूरी रात बच्चों ने धमाल मचाया तथा गाने बजाकर अपना मनोरंजन किया।


वहीं मुजफ्फरपुर के रामबाग सरस्वती पूजा समिति द्वारा जिले के कालीबाड़ी तीनपोखरिया में विद्या की अधिष्ठात्री मां सरस्वती की प्रतिमा का हर्षोल्लास के साथ विसर्जन किया गया। इस विसर्जन यात्रा के दौरान छात्रों की टोली संगीत की धुन पर जमकर थिरक रही थी।


महिलायें भी पीछे नहीं रही, माता के जयकारे लगाते हुए उन्होंने एक दूसरे को गुलाल लगाया। इस दौरान रास्ते में किसी भी प्रकार का अप्रिय घटना न घटित हो इसके बचाव के लिए पुलिस बल पूरी तरह तैनात रहा।


मौके पर विवेक शुक्ला, उमाशंकर सिंह, चंदन कुमार, छोटू कुमार, विनीत कुमार, सोनू कुमार, विकास कुमार, नीतीश कुमार, कुंदन कुमार सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहें।


