कल जमुई में सीएम नीतीश की प्रगति यात्रा, करोड़ों की योजनाओं की देंगे सौगात

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के तहत शुक्रवार को जमुई पहुंचेंगे, जहां सीएम करीब 900 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। सीएम के दौरे को लेकर सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

दरअसल, सीएम नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के तहत 7 फरवरी को जमुई आएंगे और लगभग 900 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। जिसमें 58 योजना का उद्घाटन और 16 योजना का शिलान्यास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। ऐसे में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन सारी तैयारी को लेकर फूंक फूंककर कदम रख रही है।

डीएम अभिलाष शर्मा और एसपी मदन कुमार आनंद कार्यक्रम स्थल से लेकर बैरिकइटिंग और हेलीपैड तक सभी तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। जमुई के लोगों में भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दौरे को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। 11:00 बजे का वक्त होगा जब सीएम नीतीश कुमार गढ़ी थाना क्षेत्र के धावा टांड़ मैदान में उनकी हेलीकॉप्टर लैंड करेगा।

सीएम 43 मिनट तक गढ़ी डैम के पास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इसके बाद 11:58 में उनका हेलीकॉप्टर जमुई सदर प्रखंड के घरसंडा पंचायत के सोनपे मैदान में उतरेंगा और यहां पर भी योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। जिसमें महिला कॉलेज महिला, थाना, श्रम विभाग का कार्यालय आदि शामिल होगा। उसके बाद समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में सीएम योजनाओं की समीक्षा करेंगे और 3:15 में जमुई से पटना के लिए रवाना हो जाएंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading